दो नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म का आरोपी पिता गिरफ्तार

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 12 Jul 2025 02:54 PM
दो नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म का आरोपी पिता गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

संत कबीरनगर: उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर में पुलिस ने शराब के नशे में दो नाबालिग बेटियों से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के लिए उनके पिता को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक संदीप मीणा ने बताया कि एक महिला ने कोतवाली पुलिस में शिकायत दी थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उसके पति ने 10 जुलाई को रात के समय छत पर सो रही अपनी ही 13 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी ने डर की वजह से किसी को इस घटना के बारे में नहीं बताया।
शिकायत में आरोप लगाया गया कि अगले दिन 11 जुलाई की शाम को आरोपी ने शराब के नशे में अपनी 15 वर्षीय दूसरी बेटी से दुष्कर्म किया।

महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसका पति अक्सर शराब पीकर घर आता है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला की शिकायत पर शुक्रवार रात भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital