कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील ने अपनी ही पार्टी के पूर्व विधायक और जिला संगठन से जुड़े यू डी मिंज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील ने चेताया कि तुमसे कांग्रेस नहीं है, न तुम कांग्रेस हो, कांग्रेस से सब हैं माइण्ड इट.
उन्होंने मिंज पर आरोप लगाया कि एक आदिवासी युवा को संगठन चुनाव हराने के लिए तुमको फर्जी वोटिंग और भाजपा के लोगों का सहारा लेना पड़ रहा है, नैतिक रूप से तुम पहले ही हार चुके हो.
विनयशील ने आगे कहा कि संगठन चुनाव जिसमें कोई हारता नहीं है सब जीतते हैं, जैसी धमकी चमकी, गुंडा गर्दी और फ़ोन फ़ान कर रहे हो न अगर ये सब बंद नहीं हुआ तो सब कुछ प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सार्वजनिक करूँगा. मार्किंग सिस्टम मुझे पता है, ठीक है.
उन्होंने कहा कि तुम संगठन नहीं हो, भ्रम से बाहर निकलो.
उधर विनयशील के आरोपों पर पूर्व विधायक और जिला संगठन से जुड़े यू डी मिंज ने कहा कि यदि उनके खिलाफ किसी तरह की शिकायत या आरोप हैं तो उन्हें सीधे उनका नाम लेकर सामने रखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि राजनीतिक आरोप लगाने की बजाय संबंधित व्यक्ति को स्पष्ट रूप से शिकायत करनी चाहिए.
जानते चलें कि पूर्व विधायक यू डी मिंज और विनयशील इलाके में पुराने प्रतिद्वंद्वी माने जाते रहे हैं। विनयशील के कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद मिंज की राजनीति खतरे में पड़ गई है