राजकुमार संतोषी की ‘गांधी गोडसे-एक युद्ध’ फिल्म का पहला पोस्टर जारी

मुंबई. आगामी पीरियड फिल्म ‘‘गांधी गोडसे-एक युद्ध’’ के निर्माताओं ने मंगलवार को इसका पहला पोस्टर जारी किया जिसमें प्रमुख कलाकार दीपक अंतानी और चिन्मय मंडलेकर क्रमश: महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे की भूमिका में दिखायी दे रहे हैं. मशहूर फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. यह फिल्म 26 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है. रिलायंस एंटरटेनमेंट ने अपने सोशल मीडिया पेज पर फिल्म का एक पोस्टर और टीजर जारी किया.

इस बैनर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, ‘‘राजकुमार संतोषी आपके सामने सबसे बड़े ‘गांधी गोडसे-एक युद्ध’ की पहली झलक लेकर आए हैं. आपके नजदीकी सिनेमाघरों में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2023 को रिलीज हो रही है.’’ एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस फिल्म की कहानी संतोषी ने लिखी है और उन्होंने ही निर्देशन भी किया है. ‘गांधी गोडसे- एक युद्ध’ महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे के बीच दो बिल्कुल विपरीत विचारधाराओं का द्वन्द्व दिखाती है.

इस फिल्म को संतोषी प्रोडक्शंस एलएलपी और पीवीआर पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है. इसमें संगीत मशहूर संगीतकार एआर रहमान ने दिया है. संतोषी के निर्देशन वाली आखिरी फिल्म 2013 में आयी शाहिद कपूर की ‘‘फटा पोस्टर निकला हीरो’’ थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button