हरियाणा में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 13 Oct 2023 12:34 PM
हरियाणा में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत…
ऑडियो सुनें

चंडीगढ़: हरियाणा के सोनीपत जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को तड़के एक ट्रक ने पिकअप जीप को टक्कर मार दी, जिससे चार प्रवासी मजदूरों सहित पांच लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए चारों प्रवासी मजदूर उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। जिले के खरखौदा पुलिस थाना के प्रभारी सुनील कुमार ने फोन पर बताया, “घटना में चार प्रवासी मजदूरों सहित पांच लोगों की मौत हुई है।” उन्होंने बताया कि घायलों को रोहतक के पीजीआईएमएस अस्पताल में रेफर किया गया है। अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश से मजदूर धान की कटाई के लिए झज्जर जा रहे थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav