चीन के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन का निधन

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 30 Nov 2022 03:22 PM
चीन के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन का निधन
ऑडियो सुनें

बींिजग: चीन के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन का निधन हो गया है। चीनी सरकारी टीवी की खबर में यह जानकारी दी गई है।
वह 96 वर्ष के थे। तियानमेन स्क्वायर में लोकतंत्र समर्थक विरोध प्रदर्शनों की समाप्ति के बाद जेमिन ने अपने नेतृत्व में देश को अलगाव से बाहर निकालने के लिए प्रयास किया था और आर्थिक सुधारों का समर्थन किया था।

वर्ष 1989 के तियानमेन की कार्रवाई के बाद जियांग ने एक विभाजित कम्युनिस्ट पार्टी का नेतृत्व किया था। उन्होंने बाजार उन्मुख सुधार किये। 1997 में ब्रिटिश शासन से हांगकांग की वापसी और 2001 में विश्व व्यापार संगठन में चीन के शामिल होने की कवायद उनके समय में ही हुई थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav