आंध्र प्रदेश में कार और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 26 May 2025 02:07 PM
आंध्र प्रदेश में कार और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

कोंथमुरू: आंध्र प्रदेश में पूर्वी गोदावरी जिले के राजनगरम के पास सोमवार सुबह एक कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

प्रारंभिक जांच के अनुसार पांच लोग सुबह करीब पौने दस बजे राजमुंदरी के दीवान चेरुवु क्षेत्र से कोव्वुरू जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया तथा एक अन्य यात्री की हालत गंभीर है।” अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital