छात्रों को तोहफा: मुख्यमंत्री गुप्ता ने डीयू के छात्रों के लिए विशेष बस शुरू करने की घोषणा की

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 05 Aug 2025 01:55 PM
छात्रों को तोहफा: मुख्यमंत्री गुप्ता ने डीयू के छात्रों के लिए विशेष बस शुरू करने की घोषणा की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छात्रों के लिए सुविधाजनक परिवहन विकल्प उपलब्ध कराने के वास्ते दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर के आसपास विशेष बस सेवा को पुन? शुरू करने की मंगलवार को घोषणा की है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के सोशल सेंटर स्कूल में नये अकादमी खंड के उद्घाटन के अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वह छात्रा थीं तो विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए एक विशेष बस हुआ करती थी।

गुप्ता ने कहा, दिल्ली सरकार एक बार फिर युवा विशेष बस शुरू कर रही है, जो दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर जाने वाले मार्गों पर चलेगी और बस में थोड़ा सा संगीत भी बजेगा। आज छात्रों के लिए मेरी तरफ से यही तोहफ़ा है।

उन्होंने मार्गदर्शन और सामुदायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रस्ताव दिया कि दिल्ली के कॉलेज सरकारी स्कूलों को अपनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा, ह्लहमारे कॉलेज दो-तीन स्कूल क्यों नहीं गोद लेते, जहां कॉलेज के छात्र साप्ताहिक रूप से जाकर स्कूली छात्रों को पढ़ा सकें और उन्हें प्रेरित कर सकें?

उन्होंने शिक्षा मंत्री आशीष सूद को इस पहल के लिए एक खाका तैयार करने का निर्देश दिया। सूद ने अपने कॉलेज के दिनों को याद करते कहा, ह्लदिल्ली विश्वविद्यालय आना मेरे लिए बहुत पुरानी यादें ताज़ा करने वाला पल है क्योंकि मैंने इस परिसर में कई साल बिताए हैं।

जब भी मैं कोई नया शैक्षणिक भवन देखती हूं, तो मुझे उसमें ईंटें और सामग्री नहीं बल्कि चिकित्सक, इंजीनियर और देशभक्त नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की प्राथमिकता शहर भर में शिक्षा का लोकतंत्रीकरण करना तथा सीखने में पहुंच और समानता सुनिश्चित करना है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital