गुजरात ऑटोरिक्शा मामला : केजरीवाल को पांच ऑटो उपहार में देने पहुंचे भाजपा विधायक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 15 Sep 2022 06:17 PM
गुजरात ऑटोरिक्शा मामला : केजरीवाल को पांच ऑटो उपहार में देने पहुंचे भाजपा विधायक
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. दिल्ली के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल को पांच ऑटोरिक्शा ‘उपहार’ में देने के लिए बृहस्पतिवार को उनके आवास पर पहुंचे. कुछ दिन पहले ही आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल की अहमदाबाद में ऑटोरिक्शा में यात्रा करने को लेकर गुजरात पुलिस के अधिकारियों से बहस हुई थी.

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने मुख्यमंत्री के फ्लैगस्टाफ रोड आवास के बाहर कहा कि केजरीवाल के काफिले में 27 गाड़ियां होती हैं लेकिन उन्होंने गुजरात में ऑटोरिक्शा में यात्रा करने पर जोर देकर नौटंकी की. केजरीवाल ने हाल में अपनी दो दिनी गुजरात यात्रा के दौरान 12 सितंबर को अहमदाबाद में एक ऑटोरिक्शा चालक के आवास पर रात्रि भोजन किया था. ऑटो चालक उन्हें उस पांच सितारा होटल से लेकर गया था जहां वह ठहरे थे. इस दौरान गुजरात पुलिस ने केजरीवाल को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए ऑटो में जाने से रोकने का प्रयास किया. बाद में एक पुलिसकर्मी ऑटो चालक के पास बैठ गया और पुलिस की दो गाड़ियां भी ऑटो के साथ रहीं.

बिधूड़ी ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘उनके काफिले में 27 गाड़ियां रहती हैं और उनकी सुरक्षा में 200 कर्मी तैनात रहते हैं और फिर भी उन्होंने गुजरात में ऑटोरिक्शा में यात्रा करने पर जोर देकर नौटंकी की. इसलिए हम उन्हें ये ऑटो उपहार में दे रहे हैं ताकि दिल्ली में तिपहिया वाहनों में चलने की उनकी इच्छा पूरी हो सके.’’ भाजपा नेता ने कहा कि एक ऑटोरिक्शा आगे चल सकता है, तिरंगे वाले एक ऑटो में मुख्यमंत्री स्वयं बैठ सकते हैं, दो अन्य उनके सुरक्षार्किमयों के लिए हो सकते हैं और एक में उनके निजी सचिव बैठ सकते हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu