टी20 विश्व कप टीम चयन में हार्दिक की बातों को मिलेगी तवज्जो, दिखगें कई नये चेहरे: शास्त्री

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 12 May 2023 08:14 PM
टी20 विश्व कप टीम चयन में हार्दिक की बातों को मिलेगी तवज्जो, दिखगें कई नये चेहरे: शास्त्री
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री अगले साल टी20 विश्व कप की भारतीय टीम में कई नये चेहरों की उम्मीद कर रहे हैं, जिसके चयन मामलों में कप्तान हार्दिक पंड्या की बातों को काफी तवज्जो दी जायेगी.

टेस्ट और एकदिवसीय कप्तान रोहित शर्मा के साथ स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अब भी टी20 टीम की योजना में बने हुए हैं लेकिन पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद सीनियर खिलाड़ियों को चरणबद्ध तरीके से बाहर करने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu