हेमंत सोरेन की ताजपोशी आज, लाखों लोग लेंगे हिस्‍सा…

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 28 Nov 2024 01:46 PM
हेमंत सोरेन की ताजपोशी आज, लाखों लोग लेंगे हिस्‍सा…
ऑडियो सुनें

रांची: रांची के मोरहाबादी मैदान में हेमंत सोरेन सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आज यानी 28 नवंबर की शाम 4 बजे से होना है। समारोह में पूरे राज्‍य से लाखों लोग हिस्‍सा लेंगे। हालांकि कई लोग किसी कारण से इसमें भाग नहीं ले सकेंगे। ऐसे लोगों को निराश होने की जरूरत नहीं है। वे घर बैठे शपथ ग्रहण समारोह को देख सकते हैं।

समारोह का मोरहाबादी मैदान से सीधा प्रसारण Jhargov.tv पर शाम 4 बजे से किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण YouTube पर भी किया जाएगा।

शपथ ग्रहण समारोह का प्रसारण Jhargov.tv के YouTube, Facebook, Twitter, App सभी जगह एक साथ किया जाएगा। यहां जाकर लोग घर बैठे ही देख सकते हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital