हिमंत ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ असम के बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास पर चर्चा की

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास उपायों पर बृहस्पतिवार को चर्चा की। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संकट से निपटने के लिए हर संभव सहायता देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
मुख्यमंत्री ने नयी दिल्ली में मोदी से मुलाकात की और अपने दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के मौके पर अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की।

शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ”असम में बाढ़ से बचाव एवं राहत अभियान के दौरान आदरणीय मोदी जी लगातार संपर्क में रहे, स्थिति की बारीकी से समीक्षा करते रहे और हर संभव सहायता प्रदान करते रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने मोदी के साथ असम सरकार के अगले चरण की कार्ययोजना साझा की, जिसमें प्रभावित क्षेत्रों का पुर्निनर्माण, लोगों की आजीविका बहाल करना और व्यापक स्तर पर पुनर्वास एवं सुधार सुनिश्चित करना शामिल है।

शर्मा ने कहा, ”उन्होंने (मोदी) इस अभियान को उसके अंतिम लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार के अटूट समर्थन को दोहराया।” असम में बाढ़ की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है, हालांकि चार जिलों में अब भी लगभग 17,000 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इस साल बाढ़ के कारण मृतकों की संख्या 105 हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button