निश्चित तौर पर मनमोहन सिंह का दयालुता के साथ मूल्यांकन करेगा इतिहास: खरगे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 26 Dec 2024 11:23 PM
निश्चित तौर पर मनमोहन सिंह का दयालुता के साथ मूल्यांकन करेगा इतिहास: खरगे

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक जताया और कहा कि निश्चित तौर पर इतिहास दयालुता के साथ उनका मूल्यांकन करेगा. उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने एक दूरदर्शी राजनेता, बेदाग नेता और अद्वितीय अर्थशास्त्री खो दिया है. मनमोहन सिंह का बृहस्पतिवार को 92 साल की आयु में निधन हो गया.

खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ” नि?संदेह, इतिहास आपका दयालुता के साथ मूल्यांकन करेगा, डॉ. मनमोहन सिंह जी! पूर्व प्रधानमंत्री के निधन से, भारत ने एक दूरदर्शी राजनेता, बेदाग सत्यनिष्ठ नेता और अद्वितीय कद का अर्थशास्त्री खो दिया है.” उन्होंने कहा, ”आर्थिक उदारीकरण और अधिकार-आधारित उनकी नीति ने करोड़ों भारतीय नागरिकों के जीवन को गहराई से बदल दिया, वस्तुत? भारत में एक मध्यम वर्ग का निर्माण किया और करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला.” खरगे ने कहा, ”मैं एक वरिष्ठ सहकर्मी, एक सौम्य बुद्धिजीवी और एक विनम्र व्यक्ति के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं, जिन्होंने भारत की आकांक्षाओं को मूर्त रूप दिया, जो अटूट समर्पण के साथ आगे बढ.े.”

उन्होंने कहा, ”मुझे श्रम मंत्री, रेल मंत्री और समाज कल्याण मंत्री के रूप में उनके मंत्रिमंडल का हिस्सा होने पर गर्व है.” कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ”शब्दों के बजाय काम करने वाले व्यक्ति, राष्ट्र निर्माण में उनका अतुलनीय योगदान हमेशा भारतीय इतिहास में अंकित रहेगा. दुख की इस घड़ी में, मैं उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. उन्हें इस भारी नुकसान से उबरने की शक्ति मिले.” उनका कहना था कि भारत के विकास, कल्याण और समावेशिता की नीतियों को आगे बढ.ाने की उनकी स्थायी विरासत को हमेशा संजोकर रखा जाएगा. खरगे ने कहा, ”उनकी आत्मा को शांति मिले.”

व्यक्तिगत हमलों के बावजूद सेवा को लेकर प्रतिबद्ध रहे मनमोहन: प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया और कहा कि वह विरोधियों द्वारा अनुचित और व्यक्तिगत हमलों के बावजूद देश की सेवा करने की अपनी प्रतिबद्धता पर दृढ. रहे.

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”सरदार मनमोहन सिंह जी की तरह कम ही लोग राजनीति में प्रेरित करते हैं. उनकी ईमानदारी हमारे लिए हमेशा प्रेरणा बनी रहेगी और वह हमेशा उन लोगों के बीच खड़े रहेंगे जो वास्तव में इस देश से प्यार करते हैं, एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जो अपने विरोधियों द्वारा अनुचित और गहरे व्यक्तिगत हमलों के बावजूद देश की सेवा करने की अपनी प्रतिबद्धता पर दृढ. रहे.” उनका कहना था, ”वह अंत तक वास्तव में समतावादी, विवेकवान, दृढ. इच्छाशक्ति वाले और साहसी रहे. वह राजनीति की कठिन दुनिया में अद्वितीय प्रतिष्ठित और सज्जन व्यक्ति थे.”

मनमोहन सिंह के रूप में अपना मार्गदर्शक खो दिया: राहुल

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर बृहस्पतिवार को दुख जताया और कहा कि उन्होंने आज अपना एक संरक्षक और मार्गदर्शक खो दिया है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ” मनमोहन सिंह जी ने असीम बुद्धिमत्ता और निष्ठा के साथ भारत का नेतृत्व किया। उनकी विनम्रता और अर्थशास्त्र की गहरी समझ ने देश को प्रेरित किया। श्रीमती कौर और परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना।” उन्होंने कहा, ”मैंने एक संरक्षक और मार्गदर्शक खो दिया है। हममें से लाखों लोग जो उनके प्रशंसक थे, उन्हें अत्यंत गर्व के साथ याद करेंगे।”

By Yogesh Kumar Sahu