मैं जनता का लाड़ला; इससे भाजपा को तकलीफ : केजरीवाल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 08 Nov 2022 07:43 PM
मैं जनता का लाड़ला; इससे भाजपा को तकलीफ : केजरीवाल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि वह ‘जनता के लाड़ले’ हैं. इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें लोगों से मिल रहे प्यार से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) परेशान है. दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और गुजरात विधानसभा के चुनावों से पहले केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की तीखी आलोचना हुई है और भाजपा नेताओं ने इसे “सबसे भ्रष्ट पार्टी” करार दिया है.

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘पंजाब (विधानसभा चुनाव) से पहले प्रधानमंत्री बोले कि – केजरीवाल आतंकवादी है. इसके बाद गृह मंत्री (अमित शाह) ने जांच बिठा दी. क्या हुआ उसका?’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब गुजरात/एमसीडी चुनावों से पहले वे कह रहे हैं कि केजरीवाल भ्रष्ट है. अगर केजरीवाल आतंकवादी या भ्रष्ट है तो गिरफ्Þतार करो ना? केजरीवाल ना आतंकवादी है, ना भ्रष्ट. केजरीवाल जनता का लाड़ला है. इससे भाजपा को तकलीफ है.’’ भाषा

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu