IDFC BANK घोटाला : IAS और मुख्य अभियुक्त का सामने आया लव एंगल, IAS के खिलाफ महिला डांसर बनी मुख्य गवाह, डांसर पर मुख्य अभियुक्त रवि ने उड़ाए करोड़ों

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Thu, 01 Oct 2026 01:35 PM
IDFC BANK घोटाला : IAS और मुख्य अभियुक्त का सामने आया लव एंगल, IAS के खिलाफ महिला डांसर बनी मुख्य गवाह, डांसर पर मुख्य अभियुक्त रवि ने उड़ाए करोड़ों

ऑडियो सुनें

हरियाणा में ₹657 करोड़ के कथित बैंक घोटाले में चौंकाने वाला लव एंगल सामने आया है। मालूम चला है कि जिस आइएएस पर इस घोटाले को प्रश्रय देने का आरोप है, उसके खिलाफ जो महिला डांसर मुख्य गवाह बनी है, वही महिला घोटाले के मुख्य अभियुक्त और IDFC FIRST BANK का ब्रांच मैनजर रिभव ऋषि ने करोड़ों रूपए लुटा डाले।

CBI जांच में रिभव ऋषि पर डांसर गर्लफ्रेंड को ₹10 लाख महीना, करीब ₹4 करोड़ का दिल्ली घर और विदेशी यात्राओं पर खर्च के आरोप हैं।
रिभव ऋषि अपनी पत्नी को तलाक दे कर गर्लफ्रेंड के साथ दुबई शिफ्ट होना चाहता था। उसने गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के और डांस छुड़वाने के लिए 10 लाख रुपए महीना दिया, 4 करोड़ का घर दिलवाया। हांगकांग, मकाऊ और दुबई की सैकड़ो ट्रिप करवाई लेकिन जब CBI का हाथ रिभव की गर्दन तक पहुंचा तो गर्लफ्रेंड ही CBI की गवाह बन गई है।

यह कहानी है IDFC FIRST BANK हरियाणा में 657 करोड़ का घोटाला करने वाले ब्रांच मैनजर रिभव ऋषि की है, जिस गर्लफ्रेंड के लिए रिभव ने पत्नी को धोखा देकर करोड़ो का घोटाला किया, आज वही लड़की CBI की गवाह बन चुकी है। CBI पता कर रही हैं रिभव ऋषि ने कहा कहा पैसा खर्च किया हैं।

इसी केस फंसे हरियाणा के आईएएस पंकज अग्रवाल के खिलाफ भी यही लड़की मुख्य गवाह भी है। युवती ने सीबीआई को जानकारी दी है कि जीरकपुर स्थित लग्जरी विला जेड मैनर में हरियाणा सरकार के अधिकारियों के लिए पार्टियां आयोजित की जाती थीं। इस दौरान अधिकारियों की ओर से डांसरों पर उड़ाए जाने वाले पैसों का इंतजाम रिभव करता था। हर पार्टी पर 15-20 लाख रुपये खर्च होते थे। इन पार्टियों में पंकज अग्रवाल व सरकारी फंड की हेराफेरी के लिए बनाई गई शेल कंपनियों के मालिक अभिषेक सिंगला, अरुण शर्मा, अंकुर शर्मा व पंचायत विभाग का पूर्व अधिकारी नरेश कुमार भवानी व बैंक अधिकारी अभय कुमार शामिल होते थे।

IAS Pankaj Agarwal 

युवती ने सीबीआई को बताया है कि रिभव और अंकुर को छोड़कर बाकी लोग एस्कॉर्ट्स की सर्विस लेते थे। रिभव ऋषि की ओर आयोजित छह से सात पार्टियों में पंकज अग्रवाल शामिल हुआ था। वह डांसरों पर पैसा उड़ाता था

6 आईएएस के खिलाफ सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की है। 504 करोड़ के घोटाले का मामला है। हरियाणा का सरकारी धन IDFC बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में डाला गया था। तीन बैंक के अधिकारी भी शामिल हैं।

657 करोड़ के घोटाले में IAS विनीत गर्ग – 1991 बैच IAS पंकज अग्रवाल – 2000 बैच IAS पंकज अग्रवाल – 2000 बैच IAS साकेत कुमार – 2005 बैच IAS प्रदीप कुमार – 2011 बैच IAS राम कुमार सिंह – 2012 बैच सहित तीन बैंक के अधिकारी भी शामिल हैं जिनके खिलाफ जांच चल रही है।

 

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल रश्मि अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबार, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
  2. 2 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल रश्मि अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
  3. 3 मुख्यमंत्री विजय ने स्क्वाश खिलाड़ियों जोशना और शमीना को 30-30 लाख रुपये देने की घोषणा की
  4. 4 छत्तीसगढ़: आत्मसमर्पण करने वाले आठ माओवादियों ने 10वीं कक्षा की ओपन स्कूल परीक्षा पास की
By Navabharat News Group