मुंबई: जहाज में चोरी के प्रयास, जहरीली गैस की चपेट में आने से चार की मौत, जांच शुरू…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 01 Oct 2026 04:02 PM
मुंबई: जहाज में चोरी के प्रयास, जहरीली गैस की चपेट में आने से चार की मौत, जांच शुरू…

ऑडियो सुनें

मुंबई: मुंबई के गोराई इलाके में मनोरी बीच के पास फंसे विदेशी झंडे वाले एक जहाज में कथित तौर पर चोरी के प्रयास के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना दो से तीन दिन पहले हुई । उन्होंने बताया कि तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण जहाज चार महीने पहले तट के पास फंस गया था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि एक गिरोह पिछले एक महीने से जहाज को निशाना बना रहा था।

उन्होंने बताया कि दो से तीन दिन पहले आठ लोग ‘स्पीडबोट’ से जहाज पर पहुंचे। एक व्यक्ति नाव चलाने के लिए वहीं रुक गया, जबकि सात अन्य लोग जहाज पर चढ़ गए। इनमें से चार लोग चोरी के लिए गैस कटर से गैस पाइपलाइन काटने के लिये जहाज के अंदर गए।
उन्होंने बताया कि इसी दौरान बंद जगह में जहरीली गैस का रिसाव होने से कथित तौर पर दम घुटने के कारण चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना का पता गिरोह के एक सदस्य के गोराई थाने पहुंचकर चार साथियों के जहाज में फंसे होने की सूचना देने पर चला। पुलिस ने मर्चेंट नेवी के र्किमयों के साथ बचाव अभियान शुरू किया। बुधवार को खोजी दल ने हेलीकॉप्टर की मदद से जहाज में प्रवेश कर शव बाहर निकाले और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजे।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की उम्र 30 वर्ष से कम है। उनकी पहचान और जहाज तक पहुंचने के तरीके की जांच की जा रही है। गिरोह पहले भी दो बार जहाज में चोरी कर चुका था। जहाज के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वह विदेश में है और फरार है। गोराई पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
  2. 2 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबार, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
  3. 3 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
  4. 4 मुख्यमंत्री विजय ने स्क्वाश खिलाड़ियों जोशना और शमीना को 30-30 लाख रुपये देने की घोषणा की
By Nandkishoryadav