दुर्ग जिले में युवक और युवती ने फांसी लगाकर एक साथ की खुदकुशी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 30 Dec 2023 02:24 PM
दुर्ग जिले में युवक और युवती ने फांसी लगाकर एक साथ की खुदकुशी…
ऑडियो सुनें

दुर्ग: जिले के मचांदुर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक युवक और युवती ने फांसी लगाकर एक साथ खुदकुशी कर ली। दोनो का शव पेड़ से लटका शनिवार सुबह देखा गया। कोटवार की सूचना पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

घटना दुर्ग के मचांदुर चौकी क्षेत्र की है। यहां के खोपली काशीडीह खार गांव में शनिवार सुबह गांव के कोटवार ने पेड़ से लटकी एक युवक और युवती का शव देखा। दोनों एक लाल रंगी की नाइलोन रस्सी के सहारे पेड़ से फांसी लगाई थी। कोटवार की सूचना पर दुर्ग पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए दुर्ग जिला अस्पताल भेजा।

एएसपी सिटी अभिषेक झा ने बताया कि मृतकों की पहचान कोसल विश्वकर्मा और मीनाक्षी यादव के रूप में हुई है। दोनों ग्राम स्टेशन मरौदा के रहने वाले थे। उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इसके लिए पुलिस उनके परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि मृतक कोसल और मीनाक्षी दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। मीनाक्षी शादीशुदा और दो बच्चों की मां थी। वहीं कोसल कुंआरा था। कोसल टाइल्स का काम करता है। मीनाक्षी भी कई बार उसके साथ काम पर जाती थी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां हुईं। जब वो एक दूसरे से शादी नहीं कर पाए तो अपने घर से 10-12 किलोमीटर दूर खोपली गांव पहुंचे और वहां फांसी पर झूल गए।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav