विश्व खनन कांग्रेस में ‘इंडिया पवेलियन’ की शुरुआत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 28 Jun 2023 12:01 PM
विश्व खनन कांग्रेस में ‘इंडिया पवेलियन’ की शुरुआत…
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: आॅस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में चल रही विश्व खनन कांग्रेस (डब्ल्यूएमसी) 2023 में भारत सरकार ने भी एक पवेलियन शुरू किया है। बुधवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने कहा कि कोयला सचिव अमृत लाल मीणा ने डब्ल्यूएमसी में ‘इंडिया पवेलियन’ का मंगलवार को उद्घाटन किया। वह इस समय अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आॅस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं।

बयान के मुताबिक, डब्ल्यूएमसी में स्थित इंडिया पवेलियन खनन और ऊर्जा क्षेत्र में देश की प्रौद्योगिकी ताकत को दर्शाने के साथ टिकाऊ विकास गतिविधियों के लिए भारत की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। गत 26 जून से शुरू हुए विश्व खनन कांग्रेस में भारत के कई सार्वजनिक उपक्रम हिस्सा ले रहे हैं। इनमें एनएलसी इंडिया के अलावा कोल इंडियÞा लिमिटेड और एनएमडीसी लिमिटेड भी शामिल हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav