नेपाल में चुनाव से पहले फर्जी मतपत्रों के साथ एक भारतीय नागरिक गिरफ्तार

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 16 Nov 2022 07:18 PM
नेपाल में चुनाव से पहले फर्जी मतपत्रों के साथ एक भारतीय नागरिक गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

काठमांडू: नेपाल में 20 नवंबर को होने वाले चुनाव से चार दिन पहले एक भारतीय नागरिक को करीब 15,000 फर्जी मतपत्र ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। नेपाल में संसद के साथ-साथ प्रांतीय विधानसभाओं के लिए 20 नवंबर को चुनाव होने हैं।

नेपाल पुलिस ने दक्षिणी नेपाल के परसा जिले के जगन्नाथपुर ग्रामीण नगरपालिका से इजाजत अहमद (40) को गिरफ्तार किया।
अहमद बिहार में पश्चिम चंपारण जिले का रहने वाला है। नेपाल पुलिस के एक बयान के अनुसार, अहमद से करीब 15,000 फर्जी मतपत्र बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार अहमद को जिस समय गिरफ्तार किया गया, वह एक मोटरसाइकिल से भारत से नेपाल आया था। उसकी मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर भारतीय है। पुलिस इस मामले में आगे जांच कर रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह किस राजनीतिक दल या व्यक्ति के लिए मतपत्र ले जा रहा था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav