भारत का विमानन क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा, हवाई अड्डों की संख्या बढ़ा रही सरकार : राष्ट्रपति मुर्मू

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 31 Jan 2025 04:03 PM
भारत का विमानन क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा, हवाई अड्डों की संख्या बढ़ा रही सरकार : राष्ट्रपति मुर्मू

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि भारत का विमानन क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है और सरकार घरेलू एयरलाइनों द्वारा आॅर्डर किए गए 1,700 से अधिक विमानों के संचालन के लिए हवाई अड्डों की संख्या का विस्तार कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना ‘उड़ान’ के तहत लगभग 1.5 करोड़ लोगों ने विमानों से यात्रा की है। बजट सत्र की शुरूआत के अवसर पर संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए मुर्मू ने कहा कि भारत का विमानन क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘देश की एयरलाइन कंपनियों ने 1,700 से अधिक नए विमानों के आॅर्डर दिए हैं। हम इतने बड़े बेड़े को संचालित करने के लिए हवाई अड्डों का विस्तार कर रहे हैं। पिछले एक दशक में देश में हवाई अड्डों की संख्या दोगुनी हो गई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ ‘उड़ान’ योजना के माध्यम से लगभग 1.5 करोड़ लोगों ने हवाई जहाज में उड़ान भरने का अपना सपना पूरा किया है।’’

By navabharat digital