युवा नवीन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के दिये निर्देश…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 29 Jul 2023 06:52 PM
युवा नवीन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के दिये निर्देश…
ऑडियो सुनें

रायपुर: आगामी चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्यों की बैठक में शत प्रतिशत युवा एवं नवीन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने हेतु निर्देशित किया गया।

श्री मिश्रा ने जिले के 09 विश्वविद्यालयों तथा 150 महाविद्यालयों में स्वीप कार्यक्रम के तहत् प्रचार-प्रचार अभियान चलाने कहा। उन्होंने बताया की स्वीप कोर टीम द्वारा महाविद्यालयों में चुनावी पाठशाला का भी आयोजन किया जायेगा ।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav