प्रदेश के सभी मॉल्स समेत सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित का निर्देश: मुख्यमंत्री साय

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 21 Mar 2024 04:13 PM
प्रदेश के सभी मॉल्स समेत सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित का निर्देश: मुख्यमंत्री साय
ऑडियो सुनें

रायपुर: शॉपिंग मॉल में हुई मौत पर मुख्यमंत्री साय ने संज्ञान लिया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, पिछले दिनों राजधानी रायपुर के शॉपिंग मॉल में दुर्घटनावश अबोध राजवीर की मृत्यु हृदयविदारक है। उस दुःख को व्यक्त करने के लिये शब्द नहीं हो सकते। वह महज दुर्घटना थी, फिर भी हमने प्रदेश के सभी मॉल्स समेत ऐसे सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, वहां लगे सुरक्षा उपकरणों आदि की समुचित जांच करने का निर्देश दिया है।

मासूम की हुई थी मौत – बता दें कि मॉल में एस्कलेटर पर चढ़ने के दौरान पिता की गोद से मासूम बच्चा फिसल गया था. इस दौरान बच्चा तीसरी मंजिल से नीचे जा गिरा, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी. एक परिवार शॉपिंग करने पहुंचा था. पिता अपने मासूम बच्चे को गोद में लेकर मॉल की तीसरी मंजिल पर थे. सभी लोग एक्सलेटर (Escalator) पर चढ़ रहे थे, इसी दौरान ये हादसा हुआ था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav