अंतरराज्यीय साइबर ठगी रैकेट का भंडाफोड़, 80 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, 4 गिरफ्तार

छतरपुर:  मध्यप्रदेश में पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी से हासिल रकम को सफेद करने के लिए कथित तौर पर फर्जी खातों का इस्तेमाल करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मामले में जांच के दौरान विभिन्न राज्यों में दर्ज करीब 50 शिकायतों से संबंधित तकरीबन 80 लाख रुपये के लेन-देन का भी पता चला है।

पुलिस के अनुसार, इन लेनदेन से संबंधित शिकायतें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु, दिल्ली, बिहार और झारखंड सहित विभिन्न राज्यों में दर्ज की गई हैं। उन्होंने बताया कि जांच में पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में आरोपियों के नेटवर्क से भी संबंध होने का पता चला है।

पुलिस के मुताबिक, टेलीग्राम ऐप के जरिए आॅनलाइन रेंिटग बढ़ाने का काम दिलाने और रकम दोगुनी करने का लालच देकर यह गिरोह साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम देता था। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक व्यक्ति से 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों ने कथित तौर पर इंस्टाग्राम विज्ञापनों के माध्यम से लोगों से बैंक खाते किराए पर लिए, साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त आय को उनमें जमा किया, और जल्दी से पैसे को अन्य खातों में स्थानांतरित कर दिया। उन्होंने बताया कि जांच में यह भी संकेत मिला है कि धन को क्रिप्टोकरेंसी में बदला जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि अब तक संदिग्ध बैंक खातों में साइबर अपराध के करीब 80 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला है। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि मोहित चौबे नाम के एक व्यक्ति ने हाल ही में खजुराहो पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि टेलीग्राम ऐप के माध्यम से आॅनलाइन रेंिटग बढ़ाकर पैसे दोगुने करने की पेशकश के साथ उससे करीब 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई।

मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसने धोखाधड़ी में इस्तेमाल किए गए तकनीकी साक्ष्यों, बैंक खातों, आॅनलाइन लेनदेन और संचार चैनलों का विश्लेषण किया। उन्होंने बताया कि जांच में नरंिसहपुर जिले के गोटेगांव इलाके में सक्रिय एक गिरोह की कथित संलिप्तता का पता चला है, जिसके बाद पुलिस ने अभियान शुरू किया और सोमवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों से जुड़े बैंक खातों में 1.5 लाख रुपये फ्रीज कर दिए हैं और उनके पास से कई एटीएम कार्ड, बैंक खाते खोलने के लिए इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन और 38,000 रुपये नकद जब्त किए हैं। सकलेचा ने बताया कि आरोपियों की पहचान नरंिसहपुर के गोटेगांव निवासी शुभम उर्फ शिवम पटेल, नीरज पटेल, कैलाश उर्फ केवल रजक और हीरालाल उर्फ संदीप रजक के रूप में हुई है।
उन्होंने कहा कि आगे की जांच चल रही है और गिरोह में अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button