IPL 2023: आज चेन्नई सुपर किंग्स और चैंपियन गुजरात टाइटंस होंगे आमने-सामने…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 31 Mar 2023 01:08 PM
ऑडियो सुनें

अहमदाबाद: आईपीएल के 16वें सीजन का रंगारंग आगाज 31 मार्च से होने जा रहा है। इस मुकाबले में गुजरात टायटंस और चेन्नई सुपर किंग्स आमने सामने होंगी, जो जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेंगी। इस मुकाबले में दोनों ही टीमें काफी मजबूत स्थिति में है। गुजरात में युवा खिलाड़ी हैं जबकि चेन्नई के पास अनुभवी खिलाड़ी है।

स मुकाबले को लेकर देश भर में। आईपीएल के फैंस बेहद उत्साहित है। हालांकि आईपीएल के पहले मैच से पहले अहमदाबाद में बारिश हुई थी जिससे टीमों की प्रैक्टिस काफी बाधित हुई थी। वैसे आज के मुकाबले में बारिश से खलल पड़ने की संभावना नहीं है।

जानें कौन सी टीम है भारी
गुजरात टाइटंस का ये दूसरा सीजन है। इससे पहले वाले सीजन में गुजरात ने ही जीत दर्ज की थी। टीम के पास अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण है। वहीं सीएसके चार बार की विजेता टीम है, जिसमें ऑल राउंडर और वेटरन खिलाड़ियों का बोलबाला है। दोनों टीमों के बीच दमदार टक्कर होने वाली है।

यहाँ देख सकेंगे मुकाबला
आईपीएल का पहला मुकाबला देखने के लिए फैंस घर बैठ कर भी मुकाबले देख सकते है। इसके लिए फैंस स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर मुकाबले देख सकते है। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा के भी पास है, जहा ऐप पर फैंस मैच देख सकेंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़, डेवॉन कॉनवे, बेन स्टोक्स, मोईन अली, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, सिमरजीत सिंह.

आज से IPL 2023 का घमासान, पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और चैंपियन गुजरात टाइटंस होंगे आमने-सामने

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav