ईरान ने शुरू किए अमेरिकी सैन्य अड्डों पर हमले, कतर से लेकर अबू धाबी पर पर बरसाईं मिसाइले

नई दिल्ली: तनाव के बीच आखिरकार अमेरिका और इस्राइल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईरान पर बम बरसाना शुरू कर दिया है। ईरान की राजधानी तेहरान में खामेनेई के कार्यालयों के पास एक हमला हुआ है। इस्राइल ने एक साथ ईरान की कई जगहों पर हमला किया है। ईरान ने पलटवार करते हुए कई खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

इस्राइली सेना ने पश्चिमी ईरान में बड़े हमले करने का दावा किया
इस्राइली सेना ने एक बयान जारी कर कहा है कि वह पश्चिमी ईरान में ईरानी शासन से संबंधित कई सैन्य ठिकानों पर व्यापक हमला कर रही है।

कतर ने की ईरानी हमलों की पुष्टि
ईरान ने कतर के दोहा में अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाया है। कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसने देश को निशाना बनाकर किए गए कई हमलों को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया है। रक्षा मंत्रालय इस बात की पुष्टि करता है कि खतरे का पता चलते ही सुरक्षा योजना के अनुसार उससे तुरंत निपटा गया और कतर की धरती तक पहुंचने से पहले ही सभी मिसाइलों को रोक दिया गया।

ईरान ने बंद किया अपना एयरस्पेस
ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। ईरान के एयरस्पेस में एक भी विमान उड़ता नजर नहीं आ रहा है।

खाड़ी देशों के कई अमेरिकी सैन्य अड्डों पर ईरानी हमले तेज
ईरान ने अबू धाबी, कुवैत, बहरीन और कतर में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर हमला किया है।

कई अंतरराष्ट्रीय उड़ान सस्पेंड
रिपोर्ट्स के मुताबिक हंगरी की विज एयर ने इस्राइल, यूएई के दुबई के साथ-साथ अबू धाबी और जॉर्डन के अम्मान से आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स तुरंत सात मार्च तक सस्पेंड कर दीं। जर्मनी की लुफ्थांसा ने दुबई, तेल अवीव, लेबनान के बेरूत और ओमान के मस्कट से आने-जाने वाली शनिवार और रविवार की उड़ानें निलंबित कर दीं।

नीदरलैंड्स की केएलएम ने एम्स्टर्डम से तेल अवीव की उड़ानें रद्द कर दी है। ओमान एयर ने इराक की राजधानी बगदाद की सभी फ्लाइट सस्पेंड कर दीं। ऐसे में ही रूस ने ईरान और इस्राइल की सभी उड़ानें रोक दी है। कुवैत ने भी अगली सूचना तक ईरान की सभी उड़ान सेवा बंद कर दी। इराक ने आने-जाने वाली सभी विमान कैंसिल करते हुए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button