जुबिन गर्ग की मौत के मामले में ‘न्याय जरूर मिलेगा’: हिमंत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 11 Dec 2025 10:15 PM
जुबिन गर्ग की मौत के मामले में ‘न्याय जरूर मिलेगा’: हिमंत
ऑडियो सुनें

डिब्रूगढ़. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने लोगों से न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा रखने की अपील करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग की मौत के मामले में न्याय जरूर मिलेगा. शर्मा ने यह बयान ऐसे समय दिया है जब पुलिस शुक्रवार को इस र्चिचत मामले में आरोप पत्र दाखिल करने वाली है.

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘एसआईटी (विशेष जांच दल) अपना आरोप पत्र दाखिल करेगी और अदालत इसकी जांच करेगी. दोषी को अदालत द्वारा सजा दी जाएगी.’’ उन्होंने पूरी प्रक्रिया पर भरोसा जताते हुए कहा, ‘‘कल से पुलिस का काम खत्म हो जाएगा और अदालत की भूमिका शुरू हो जाएगी. मुझे पूरा विश्वास है कि अदालत न्याय जरूर दिलाएगी.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu