
बेंगलुरु: जनता दल(सेक्युलर) के नेता निखिल कुमारस्वामी ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार से राज्य में भारी बारिश और बाढ़ के कारण फसलों को हुई व्यापक क्षति के बाद किसानों के ऋण माफ करने का बुधवार को आग्रह किया। उन्होंने आरोप लगाया कि “किसी भी मंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा नहीं किया है।
निखिल ने कहा कि नुकसान का आकलन करने और किसानों की ंिचताओं को दूर करने को लेकर सरकार को एक रिपोर्ट सौंपने के उद्देश्य से जद (एस) की एक टीम अगले सप्ताह विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेगी।
उन्होंने कहा, ह्लसत्तर प्रतिशत नुकसान उत्तरी कर्नाटक में हुआ है, जहां कपास और दालें उगाई जाती हैं… सरकार को जिम्मेदारी दिखाते हुए किसानों का कर्ज माफ करना चाहिए। निखिल ने, ह्लकिसानों ने भारी कर्ज लिया हुआ है और उनके कंधों पर बोझ है। सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए। हम इस संबंध में सरकार पर दबाव डालेंगे। दौरे के बाद, हम स्थिति स्पष्ट कर देंगे।



