कर्नाटक: नाबालिग लड़की को शराब पिलाकर किया दुष्कर्म…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 03 Dec 2022 11:12 AM
कर्नाटक: नाबालिग लड़की को शराब पिलाकर किया दुष्कर्म…
ऑडियो सुनें

रायचूर: कर्नाटक के रायचूर जिले में एक नाबालिग लड़की को कथित तौर पर शराब पीने के लिए मजबूर कर उसके दोस्त और उसके साथी ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना होस्पेट शहर के पास हुई। पीड़िता की मां द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद यह मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली सिंधनूर निवासी पीड़िता 25 नवंबर को अपने मामा के यहां गई हुई थी।

जब वह 27 नवंबर को होस्पेट से सिंधनूर लौट रही थी, तो उसके दोस्त सचिन ने फोन किया और उसे वापस आने के लिए कहा। जब वह होसपेट पहुंची तो सचिन अपने एक दोस्त के साथ उसे जबरदस्ती घुमाने ले गया। वे उसे अंजनाद्री पहाड़ी, गंगावती ले गए और चलती कार में शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वापस लौटने पर लड़की ने अपनी मां से आपबीती साझा की।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav