नयी दिल्ली. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने संसद के मानसून सत्र से एक दिन पहले रविवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से उनके आवास पर मुलाकात की. केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “उपराष्ट्रपति के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए उनसे मुलाकात की. मैं ईश्वर से उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.” उपराष्ट्रपति कार्यालय ने भी ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इस मुलाकात की पुष्टि की. संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है. विपक्षी दलों द्वारा कई प्रमुख मुद्दे उठाए जाने की संभावना है. सरकार ने सदन के सुचारू संचालन के लिए विपक्षी दलों से सहयोग मांगा है.
संसद के मानसून सत्र से पहले केजरीवाल, संजय सिंह ने उपराष्ट्रपति धनखड़ से मुलाकात की
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 20 Jul 2025 08:31 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 महतारी वंदन योजना की 32 किस्तों से मिले 32 हजार रुपये ने बढ़ाया आत्मविश्वास, आर्थिक स्वावलंबन की ओर बढ़ाए कदम
- 2 प्रेमी-प्रेमिका को फांसी : सर्पदंश हत्याकांड में आया कोर्ट का फैसला, पति को सांप से डसवाने वाली रविता-अमरदीप को मृत्युदंड
- 3 राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का बस्तर आगमन गौरव का अवसर, मुरिया दरबार में होंगी शामिल: मुख्यमंत्री साय
- 4 आईआईएम रायपुर में पंजीयन विभाग की दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न, प्रशासनिक सुधारों को मिलेगी राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय पहचान
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu