पेरिस. कीनिया की ज्यूदिथ जेपटम ने रविवार को यहां पेरिस मैराथन में रिकॉर्ड तोड़ा जबकि इथियोपिया के देसो जेलमिसा ने पुरूष रेस जीती. जेपटम ने दो डिग्री सेल्सियस के ठंडे हालात में 42.2 किलोमीर (26.2 मील) की रेस दो घंटे 19 मिनट और 48 सेकेंड में पूरी की और अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. उन्होंने साथ ही कीनिया की पुरिटो रियोनोरिपो का 2017 में बनाये गये कोर्स रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ा जो दो घंटे 20 मिनट 55 सेकेंड का था. इथियोपिया की फांतू जिम्मा दूसरे और जेपटम की हमवतन बेसू साडो तीसरे स्थान पर रहीं. पुरूषों की मैराथन में जेलमिसा ने हमवतन और 2021 शिकागो मैराथन के विजेता सेफू टूरा को पीछे छोड़ते हुए दो घंटे पांच मिनट और सात सेकेंड में रेस पूरी की. फ्रांस के मोरहाद अमदोनी ने तीसरा स्थान हासिल किया.
कीनिया की जेपटम ने पेरिस मैराथन में महिलाओं का रिकॉर्ड तोड़ा
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 03 Apr 2022 06:53 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 Muder in Raipur राजधानी के कमलविहार में युवक की हत्या, आरोपी अज्ञात, पुलिस की जांच जारी
- 2 बंगाल की खाड़ी में नया चक्रवाती सिस्टम सक्रिय, 15 नवंबर तक डिप्रेशन में बदलने की संभावना
- 3 ShareMarket : आईटी शेयरों ने भी शुरुआती तेजी गंवाई, फार्मा शेयरों में भी दिखी गिरावट, विदेशी निवेशक क्यों कर रहे हैं खरीदारी?
- 4 Sonia Gandhi की किताब की वो कहानी जो सुर्खियां नहीं बन सकीं..राजीव-सोनिया अलग फलैट में क्यों रहना चाहते थे..कुछ और खुलासे जानिए
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news
Tags: