हॉकी इंडिया ने सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए 36 खिलाड़ी चुने

नयी दिल्ली: हॉकी इंडिया ने बेंगलुरु के भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केंद्र में 20 अप्रैल से नौ मई तक लगाए जाने वाले सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए सोमवार को 36 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की। इस कोंिचग शिविर में टीम संयोजन, फिटनेस और मैच की परिस्थितियों की तरह अभ्यास सत्र आयोजित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। यह शिविर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत को इस साल एफआईएच प्रो लीग 2025-26 के यूरोपीय चरण, विश्व कप और एशियाई खेलों में भाग लेना है।

इस शिविर में उन विभागों की पहचान की जाएगी जिनमें टीम को और बेहतर बनने की जरूरत है। अभ्यास शिविर के लिए चुने गए 36 संभावित खिलाड़ी इस प्रकार हैं:

गोलकीपर: कृष्ण बहादुर पाठक, पवन, सूरज करकेरा, मोहित होनेनहल्ली शशिकुमार, ंिप्रसदीप ंिसह

डिफेंडर: अमित रोहिदास, जरमनप्रीत ंिसह, संजय, हरमनप्रीत ंिसह, जुगराज ंिसह, सुमित, पूवन्ना चंदूरा बॉबी, यशदीप सिवाच, नीलम संजीप ज़ेस, अमनदीप लाकड़ा

मिडफील्डर: रांिजदर ंिसह, मनमीत ंिसह, हार्दिक ंिसह, मोइरांगथेम रबीचंद्र ंिसह, विवेक सागर प्रसाद, विष्णु कांत ंिसह, राज कुमार पाल, नीलकांत शर्मा, रोसन कुजूर, मनप्रीत ंिसह

फॉरवर्ड: अभिषेक, सुखजीत ंिसह, शिलानंद लाकड़ा, मनदीप ंिसह, अरजीत ंिसह हुंदल, अंगद बीर ंिसह, उत्तम ंिसह, सेल्वम कार्थी, आदित्य अर्जुन लालगे, मंिनदर ंिसह, दिलप्रीत ंिसह।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button