शाहरुख खान ने अपने 61वें जन्मदिन पर फिल्म ‘किंग’ का पहला गाना रिलीज किया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 02 Nov 2026 02:36 PM
शाहरुख खान ने अपने 61वें जन्मदिन पर फिल्म ‘किंग’ का पहला गाना रिलीज किया
ऑडियो सुनें

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने अपने 61वें जन्मदिन पर अपनी आने वाली फिल्म ‘किंग’ का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज किया। अभिनेता ने सोमवार को ‘इंस्टाग्राम’ पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें वह दीपिका पादुकोण के साथ नजर आ रहे हैं। इस गाने को सचिन-जिगर ने संगीतबद्ध किया है और इसे अरिजीत ंिसह तथा मधुबंती बागची ने गाया है। इसमें एड शीरन का अंग्रेजी रैप भी शामिल है।

शाहरुख ने पोस्ट के साथ लिखा, ”यह दौर इश्क का नसीब वालों को मिलता है… जहां बारूद की खुशबू में गुलाब खिलता है… प्यार और दूसरी जंगों का।” उन्होंने बताया कि गाना रिलीज हो गया है और फिल्म 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। गाने की शुरूआत शाहरुख के एक संवाद से होती है, जिसमें वह कहते हैं, ”मैं कातिल नहीं, आशिक हूं, निशाना मेरी माशूका। और वह आशिकी क्या जो दिल चीर न दे।” फिल्म ‘ंिकग’ में सुहाना खान और अभिषेक बच्चन समेत कई अन्य कलाकार भी नजर आएंगे। शाहरुख करीब तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनकी पिछली तीन फिल्में ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ वर्ष 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav