बिलासपुर के ग्राम कुरेली में करंट लगने से ऑपरेटर अमन
साहू की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए हैं।
मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर अड़े ग्रामीणों ने
समझाइश देने पहुंचे डिवीजनल इंजीनियर मिलिंद पांडेय को घेरकर बेरहमी से पीटा। इससे पता चलता है कि आम जनता में गुस्सा किस कदर बढ़ता जा रहा है
गुस्साए ग्रामीणों ने लात-घूंसे और चप्पलें बरसाईं,जिससे उनके कपड़े तक फट गए। मौके पर तैनात दो आरक्षकों ने किसी तरह DE को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला।
इस मामले में पुलिस ने पीड़ित अधिकारी की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।