केरल के राज्यपाल ने दो विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को कारण बताओ नोटिस भेजा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 25 Oct 2022 09:01 PM
केरल के राज्यपाल ने दो विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को कारण बताओ नोटिस भेजा
ऑडियो सुनें

तिरुवनंतपुरम. केरल के राज्यपाल और राज्य में विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति आरिफ मोहम्मद खान ने मंगलवार को दो विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा है कि उनकी नियुक्ति विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नियमों का कथित उल्लंघन होने के बाद उन्हें पद पर बने रहना का क्या कानूनी अधिकार है। खान ने श्रीनारायणगुरु मुक्त विश्वविद्यालय और ‘केरल यूनिवर्सिटी ऑफ डिजिटल साइंसेज, इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी’ के कुलपतियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।.

केरल के राज्यपाल कार्यालय ने कहा,उसने किसी चैनल को प्रेस वार्ता में हिस्सा लेने से नहीं रोका
केरल के राज्यपाल कार्यालय ने मंगलवार को कहा कि उसने किसी चैनल को संवाददाता सम्मेलन में हिस्सा लेने से रोका नहीं।उल्लेखनीय है कि सोमवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिये चार टेलीविजन चैनल को कथित तौर पर राजभवन में जाने से रोका गया था। इसके बाद राजनीतिक दलों और केरल श्रमजीवी पत्रकार संघ (केयूडब्ल्यूजे) ने विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि यह प्रेस की आजादी का उल्लंघन है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu