खरगे ने 47 सदस्यीय संचालन समिति बनाई, पिछली CWC से अधिकतर सदस्यों को रखा बरकरार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 26 Oct 2022 10:41 PM
खरगे ने 47 सदस्यीय संचालन समिति बनाई, पिछली CWC से अधिकतर सदस्यों को रखा बरकरार
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को 47 सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन ंिसह और पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी शामिल हैं. खरगे की अध्यक्षता में अंतरिम पैनल तब तक के लिए कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की जगह लेगा जब तक कि पार्टी के पूर्ण सत्र में खरगे के निर्वाचन की पुष्टि के बाद एक नयी सीडब्ल्यूसी नहीं बनती.

विवेक बंसल को छोड़कर पिछली सीडब्ल्यूसी के सभी सदस्यों और स्थायी आमंत्रित सदस्यों को समिति में बरकरार रखा गया है.
पूर्व विधायक बंसल, जो पिछली सीडब्ल्यूसी में स्थायी रूप से आमंत्रित सदस्य थे, अब पार्टी के हरियाणा मामलों के प्रभारी हैं.
सोनिया गांधी के नेतृत्व में पिछली सीडब्ल्यूसी में विशेष आमंत्रित सदस्य रहे किसी भी व्यक्ति को खरगे द्वारा बनाई गई नयी संचालन समिति में जगह नहीं मिली है. खरगे के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले शशि थरूर समिति के सदस्यों में नहीं हैं.

नयी समिति में शामिल नहीं किए गए सीडब्ल्यूसी के विशेष आमंत्रित सदस्यों में अजय कुमार लल्लू, ंिचता मोहन, दीपेंद्र ंिसह हुड्डा, सचिन राव के अलावा सेवा दल के मुख्य आयोजक लालजी देसाई, आईवाईसी प्रमुख श्रीनिवास बीवी, एनएसयूआई प्रमुख नीरज कुंदन, महिला कांग्रेस प्रमुख नेट्टा डिसूजा हैं और इंटक अध्यक्ष जी संजीव रेड्डी शामिल हैं. आनंद शर्मा, एक सीडब्ल्यूसी सदस्य और जी23 असंतुष्ट समूह के एक प्रमुख नेता, जो संगठनात्मक बदलाव पर जोर दे रहे थे, को संचालन समिति में बरकरार रखा गया है.

इससे पहले दिन में, खरगे के नए प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने के तुरंत बाद, सीडब्ल्यूसी के सभी सदस्यों और पार्टी के पदाधिकारियों ने नए पार्टी प्रमुख को अपना इस्तीफा सौंप दिया ताकि वह अपनी टीम चुन सकें. नए अध्यक्ष के चुनाव के तुरंत बाद कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों के इस्तीफा देने की परंपरा है.

एआईसीसी महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने कहा, “सभी सीडब्ल्यूसी सदस्यों, एआईसीसी महासचिवों और प्रभारी ने कांग्रेस अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है.” कांग्रेस महासचिव (संगठन) से मिली सूचना के अनुसार, समिति के सदस्यों में वरिष्ठ पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाद्रा, एके एंटनी, अंबिका सोनी, आनंद शर्मा, के सी वेणुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला और दिग्विजय ंिसह शामिल हैं.

वेणुगोपाल ने आदेश में कहा, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संविधान के अनुच्छेद 15 (बी) के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष ने संचालन समिति का गठन किया है जो कांग्रेस कार्य समिति के स्थान पर कार्य करेगी.” सीडब्ल्यूसी कांग्रेस का निर्णय लेने वाला सर्वोच्च निकाय है और संचालन समिति अब पार्टी के पूर्ण सत्र में खरगे के निर्वाचन की पुष्टि तक सभी निर्णय लेगी, जिसमें सभी प्रदेश कांग्रेस समिति प्रतिनिधि शामिल होंगे.

पार्टी संविधान के अनुसार, सीडब्ल्यूसी के 11 सदस्य मनोनीत होंगे और 12 निर्वाचित होंगे. इसके अलावा, संसद में पार्टी के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष भी कार्यसमिति के सदस्य होंगे. इस्तीफा देने वालों में आनंद शर्मा भी थे, जिन्होंने नए प्रमुख को हर तरह से सहयोग का आश्वासन दिया और सोनिया गांधी को उनके नेतृत्व के लिए धन्यवाद दिया. नए कांग्रेस अध्यक्ष को बधाई देते हुए शर्मा ने कहा, “निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ सीडब्ल्यूसी के सदस्य के रूप में काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu