
हैदराबाद. सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने आईपीएल के मैच में बृहस्पतिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को नौ विकेट पर 171 रन पर रोक दिया । पहले बल्लेबाजी करने वाली केकेआर के लिये ंिरकू ंिसह ने 35 गेंद में सर्वाधिक 46 रन बनाये जबकि कप्तान नितिश राणा ने 31 गेंद में 42 रन का योगदान दिया । सनराइजर्स के लिये मार्को जानसेन और टी नटराजन ने दो दो विकेट लिये ।



