जातिगत जनगणना पर पटना उच्च न्यायालय की रोक के अगले दिन भाजपा पर जमकर बरसे लालू

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 05 May 2023 09:00 PM
जातिगत जनगणना पर पटना उच्च न्यायालय की रोक के अगले दिन भाजपा पर जमकर बरसे लालू
ऑडियो सुनें

पटना. बिहार में बहुर्चिचत जातिगत जनगणना की राह में बाधा आने के अगले ही दिन शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद राज्य में विपक्षी दल भाजपा पर जमकर बरसे. राजद के 74 वर्षीय नेता ने जनगणना पर पटना उच्च न्यायालय के आदेश का जिक्र किए बगैर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा और ट्वीट करके आरोप लगाया कि भाजपा ‘बहुसंख्यक’ पिछड़ा वर्ग की जनगणना से ‘डरी’ हुई है.

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा ” जातिगत जनगणना बहुसंख्यक जनता की मांग है और यह हो कर रहेगा. ” उन्होंने आरोप लगाया कि ‘‘जो जातीय गणना का विरोधी है वह समता, मानवता, समानता का विरोधी एवं ऊंच-नीच, गरीबी, बेरोजगारी, पिछड़ेपन, सामाजिक व आर्थिक भेदभाव का समर्थक है.’’ साथ ही लालू ने कहा, ‘‘देश की जनता जातिगत जनगणना पर भाजपा की कुटिल चाल और चालाकी को समझ चुकी है.’’? गौरतलब है कि पटना उच्च न्यायालय ने बिहार सरकार द्वारा करायी जा रही जातिगत जनगणना पर बृहस्पतिवार को रोक लगा दी थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu