लालू गुर्दे का ऑपरेशन कराए बिना सिगापुर से लौटे

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 27 Oct 2022 01:29 PM
लालू गुर्दे का ऑपरेशन कराए बिना सिगापुर से लौटे
ऑडियो सुनें

पटना: राष्­ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्­यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्­यमंत्री लालू प्रसाद यादव गुर्दे का आॅपरेशन कराए बिना ही ंिसगापुर से लौट आए हैं। हालांकि, कुछ जरूरी जांच करवाने के बाद वह अदालत से एक बार फिर ंिसगापुर जाने की अनुमति मांगेंगे।

पिछले कुछ वर्षों से गुर्दे की गंभीर समस्या से पीड़ित लालू दीपावली की रात ंिसगापुर से दिल्ली पहुंचे, जहां वह अपनी बड़ी पुत्री और राज्यसभा सदस्य मीसा भारती के आवास पर रह रहे हैं।

मीसा ने दिल्ली से फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अदालत की अनुमति के बाद ंिसगापुर गए राजद सुप्रीमो (74) ने वहां चिकित्सकीय सलाह ली और उनकी कुछ आवश्यक जांच की गई।

मीसा ने बताया कि ंिसगापुर में छुट्टियां होने के कारण उनकी कुछ जरूरी जांच नहीं हो पाई, जिन्हें यहां भी कराया जा सकता है। मीसा के अनुसार, ये जांच कराने के बाद लालू फिर ंिसगापुर जाएंगे।

यह पूछे जाने पर कि क्या अदालत द्वारा 25 अक्टूबर तक ही देश के बाहर रहने की अनुमति दिए जाने के कारण राजद सुप्रीमो बिना आॅपरेशन कराए लौट आए हैं, मीसा ने कहा, ‘‘हां, यह भी एक कारण था।’’ उन्होंने कहा कि यहां आवश्यक चिकित्सकीय जांच कराने के बाद लालू ंिसगापुर जाने की अनुमति के लिए अदालत से पुन: आग्रह करेंगे।

गुर्दे के इलाज के लिए अदालत से अनुमति मिलने के बाद लालू 12 अक्टूबर को ंिसगापुर गए थे, जहां वह अपनी पुत्री रोहिणी आचार्य के घर पर ठहरे थे। उन्हें गुर्दे के अलावा स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याएं भी हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav