लालू ने राहुल से कहा: आप शादी करिये, हम लोग बारात चलें

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 23 Jun 2023 07:59 PM
लालू ने राहुल से कहा: आप शादी करिये, हम लोग बारात चलें
ऑडियो सुनें

पटना. राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद ने शुक्रवार को अपने चिरपरिचित चुटीले अंदाज में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से कहा कि ‘आप शादी करिये, हम लोग बारात चलें.’ इसके जवाब में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आपने कह दिया, तो (शादी) हो जाएगी. विपक्षी दलों की बैठक के बाद प्रसाद ने मीडिया से मुखातिब होने के बाद राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा का उल्लेख करते हुए उनकी तारीफ भी की.

प्रसाद ने अडाणी मामले को लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा उठाए जाने का हवाला देते हुए कहा, ”आपने लोकसभा में अच्छा काम किया.” उन्होंने राहुल गांधी की दाढ.ी की ओर इशारा करते हुए कहा, ”आप घूमने लगे तो दाढ.ी बढ.ा लिए, इससे नीचे मत ले जाइए.” बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ”आप हमारी सलाह नहीं माने, विवाह नहीं किए. अभी समय नहीं बीता है. आप शादी करिये, हम लोग बारात चलें.” उन्होंने कहा, ”आपकी मम्मी (सोनिया गांधी) बोलतीं थीं कि हमारी बात नहीं मानता, शादी करवाइए. आप शादी कर लीजिए.” लालू प्रसाद के इस चुटीले अंदाज पर वहां मौजूद नेता और अन्य हंसने लगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu