आय से अधिक संपत्ति मामले में कर्नाटक में 10 सरकारी अधिकारियों के परिसरों पर लोकायुक्त का छापा

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 08 Jul 2026 01:36 PM
आय से अधिक संपत्ति मामले में कर्नाटक में 10 सरकारी अधिकारियों के परिसरों पर लोकायुक्त का छापा
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु: कर्नाटक लोकायुक्त ने आय के ज्ञात स्रोत से कहीं अधिक संपत्ति रखने के आरोप बुधवार को राज्य भर में कई जगहों पर 10 सरकारी अधिकारियों के परिसर पर एक साथ छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बेंगलुरु शहर, बेंगलुरु दक्षिण, रायचूर, चित्रदुर्ग, तुमकुरु, शिवमोगा और कलबुर्गी में इन अधिकारियों से जुड़े घरों और परिसरों पर छापेमारी की गई।

लोकायुक्त के अनुसार, जिन अधिकारियों के परिसरों पर छापेमारी की गई उनमें रायचूर में कृष्ण भाग्य जल निगम लिमिटेड के कार्यकारी अभियंता बासनगौड पाटिल; चित्रदुर्ग में कृषि अभियांत्रिकी (बागवानी) विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर शंकर एम; चित्रदुर्ग में वॉटरशेड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट में रेंज वन अधिकारी डुगप्पा बी एच और बेंगलुरु में लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता नरेंद्र कुमार शामिल हैं।

अन्य लोगों में कर्नाटक रूरल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट लिमिटेड (केआरआईडीएल), बेंगलुरु रेंज कार्यालय में अधीक्षक अभियंता प्रवीण बी श्री हरि, बेंगलुरु में कृषि उपज बाजार समिति में उप निदेशक (प्रशासन) पुष्पा डी आर शामिल हैं। तुमकुरु में लघु ंिसचाई विभाग के सहायक अभियंता मधुसूदन एन, बेंगलुरु दक्षिण में कुंबलगोडु पंचायत में पीडीओ, आरडीपीआर थिम्मे गौड़ा, शिवमोगा में वन विभाग के अनुसंधान प्रभाग में सहायक वन संरक्षक किरण अंगदी और कलबुर्गी में गुलबर्ग इलेक्ट्रिक सप्लाई कंपनी लिमिटेड (जीईएससीओएम) में सहायक कार्यकारी अभियंता (इलेक्ट्रिकल) अमृत राव के परिसर पर भी छापा मारा गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav