लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान होंगे नए सीडीएस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 28 Sep 2022 08:31 PM
लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान होंगे नए सीडीएस
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) को बुधवार को नए प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) के रूप में नियुक्त किया गया। जनरल बिपिन रावत की मृत्यु के बाद यह पद रिक्त था। पद रिक्त होने के नौ महीने से अधिक समय बाद इस पर नियुक्ति की गई है। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर लेफ्टिनेंट जनरल चौहान की नियुक्ति की घोषणा की।

बयान में कहा गया है, ‘‘सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) को अगले सीडीएस के रूप में नियुक्त करने का निर्णय लिया है, जो भारत सरकार, सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से और अगले आदेश तक कार्य करेंगे।’’ लगभग 40 वर्षों से अधिक के अपने करियर में, लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने कई कमान, स्टॉफ और महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है तथा उन्हें जम्मू कश्मीर और पूर्वोत्तर भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों में व्यापक अनुभव हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu