महाकुंभ: अमित शाह ने लगाई आस्था की डुबकी, साधु संतों के साथ करेंगे भोजन…

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 27 Jan 2025 01:54 PM
महाकुंभ: अमित शाह ने लगाई आस्था की डुबकी, साधु संतों के साथ करेंगे भोजन…
ऑडियो सुनें

प्रयागराज: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साधु-संतों के साथ त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। केंद्रीय गृहमंत्री के साथ मुख्यमंत्री योगी, जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि और बाबा रामदेव ने भी त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान सीएम योगी और साधु-संतों ने अमित शाह पर जल डाला और सभी ने मां गंगा का आशीर्वाद लिया।

बताया जा रहा है कि आज गृहमंत्री तकरीबन 5 घंटे तक महाकुंभ क्षेत्र में रहेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि ‘महाकुंभ’ सनातन संस्कृति की अविरल धारा का अद्वितीय प्रतीक है। कुंभ समरसता पर आधारित हमारे सनातन जीवन-दर्शन को दर्शाता है। आज धर्म नगरी प्रयागराज में एकता और अखंडता के इस महापर्व में संगम स्नान करने का अवसर प्राप्त हुआ।

साधु संतों के साथ करेंगे भोजन

महाकुंभ में स्नान करने से पहले गृहमंत्री अमित शाह ने संगम नगरी पहुंचे साधु-संतों से मुलाकात की। जिनमें शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती महाराज, गोविंद गिरी महाराज और शरणानंद जी महराज के साथ अखाड़ें कई साधु-संत शामिल है। साधु संतों से मुलाकात करने के बाद शाह ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई।

संगम स्नान के बाद केंद्रीय मंत्री जगन्नाथ ट्रस्ट शिविर में संतों के साथ जलपान ग्रहण करेंगे और उसके बाद शाम 7 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। केंद्रीय मंत्री के संगम स्नान से पहले सभी घाटों पर नावों का संचालन रोका गया है। मेला प्रशासन ने ज्यादातर पांटून पुल को बंद कराया है। पुलिस और प्रशासनिक वाहनों के आवागमन के लिए पुल नंबर 3 और 10 को खोला गया है। आम जनता के लिए आज 13 नंबर पांटून पुल का संचालन किया जा रहा है।

13.21 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया स्नान

बता दें कि महाकुंभ में 26 जनवरी के दिन 1.74 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई। अब तक 13.21 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। 23 जनवरी तक 9.73 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई थी। 10 लाख से ज्यादा लोग महाकुंभ में कल्पवास कर रहे हैं। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, अखिलेश यादव, रवि किशन, सीएम योगी और उनका पूरा मंत्रिमंडल संगम में स्नान कर चुके हैं।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद का एक्शन
  2. 2 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  3. 3 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  4. 4 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital