Maharashtra Election Result Live: विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू, रुझान आने शुरू

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 23 Nov 2024 08:09 AM
Maharashtra Election Result Live: विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू, रुझान आने शुरू
ऑडियो सुनें

Maharashtra Assembly Election 2024 Result, Chunav Parinam Live: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीत का सेहरा किस गठबंधन के सिर बंधेगा, इसका फैसला थोड़ी देर में हो जाएगा। मतगणना शुरू हो गई है और रुझान मिलने शुरू हो गए हैं। दोपहर होते-होते तस्वीर साफ हो जाएगी। विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल्स में महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति की वापसी की संभावना व्यक्त की गई है। जानिए महाराष्ट्र के मतगणना केंद्रों से लाइव अपडेट्स

maharashtra chunav result: इन हॉट सीटों पर सभी की निगाहें

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जिन सीटों के नतीजों पर सभी की निगाहें रहेंगी, उनमें वर्ली सीट, जहां से शिवसेना यूबीटी के आदित्य ठाकरे का मुकाबला शिवसेना के मिलिंद देवड़ा के बीच मुकाबला है। वहीं बारामती सीट पर भी कड़ा मुकाबला है, जहां शरद पवार गुट के युगेंद्र पवार और एनसीपी मुखिया अजित पवार के बीच मुकाबला है। नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट पर पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस और कांग्रेस उम्मीदवार प्रफुल गुडाढे के बीच मुकाबला है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news