आठ साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 23 Dec 2024 03:19 PM
आठ साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने 43 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना 20 नवंबर को हुई जब दिवा इलाके में आठ वर्षीय बच्ची अपने घर पर अकेली थी। हालांकि उसके परिवार ने इस संबंध में एक महीने बाद शिकायत दर्ज कराने का कोई कारण नहीं बताया।

मुंब्रा थाने से एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी व्यक्ति पीड़ित का पड़ोसी था। उसने बच्ची को कथित तौर पर गलत तरीके से छुआ था और उससे छेड़छाड़ की थी। उन्होंने बताया कि पीड़ित के पिता ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 (किसी महिला की गरिमा भंग करने के इरादे से उस पर हमला करना या आपराधिक बल का प्रयोग करना) एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital