रांची में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 18 Aug 2025 01:55 PM
रांची में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

रांची: झारखंड के रांची जिले में पांच वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने को लेकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना राज्य की राजधानी से लगभग 35 किलोमीटर दूर माण्डर पुलिस थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर हुई, जब बच्ची के माता-पिता खेत में काम कर रहे थे।

माण्डर थाना प्रभारी राहुल कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आरोपी भुगलू तिग्गा (40) को रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पीड़िता की रविवार शाम मेडिकल जांच कराई गयी। कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, बच्ची के माता-पिता खेत में काम करने गए थे और वह (बच्ची) घर के बाहर खेल रही थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी बच्ची को अकेला पाकर उसके घर के पीछे स्थित एक निर्माणाधीन मकान में ले गया और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। कुमार ने बताया कि प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने रविवार शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital