नाबालिग का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 12 Feb 2025 01:29 PM
नाबालिग का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

शिवपुरी: मध्यप्रदेश के शिवपुरी शहर में एक नाबालिग का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। कोतवाली थाना प्रभारी कृपाल ंिसह राठौड़ ने बताया कि घटना सोमवार को विवेकानंद कॉलोनी में हुई, जब सात वर्षीय लड़की घर जा रही थी। मामले में 24 वर्षीय आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। लड़की ने घटना की जानकारी अपने परिवार के सदस्यों को दी, जिन्होंने फिर पुलिस को इसकी सूचना दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिससे घटना के बारे में सुराग का पता चला। अधिकारी ने बताया कि पकड़े जाने के बाद आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिया से छलांग लगा दी। वह घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75 (यौन उत्पीड़न) और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital