विदेश मंत्रालय में चालक के रूप में कार्यरत व्यक्ति जासूसी के आरोप में गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 18 Nov 2022 08:06 PM
विदेश मंत्रालय में चालक के रूप में कार्यरत व्यक्ति जासूसी के आरोप में गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने विदेश मंत्रालय में कार्यरत एक चालक को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है. सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. सूत्रों के मुताबिक आरोपी चालक पाकिस्तान से संबंध रखने वाले एक व्यक्ति को गोपनीय दस्तावेज कथित तौर पर मुहैया कराता था. सूत्रों के अनुसार आरोपी चालक को शुक्रवार को यहां जवाहरलाल नेहरू भवन से गिरफ्तार किया गया.

सूत्रों ने बताया कि आरोपी चालक पाकिस्तान में स्थित एक व्यक्ति को राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित ‘‘गोपनीय और संवेदनशील’’ जानकारी कथित तौर पर देता था. सूत्रों ने बताया कि चालक को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-र्सिवसेस इंटेलिजेंस (आईएसआई) के एक व्यक्ति ने फंसाया था, जिसने चालक के साथ बात करते समय खुद को एक महिला बताया था. हालांकि, पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर ंिचता का हवाला देते हुए मामले की जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu