हैदराबाद में अंपायर विवादित फैसले के बाद दर्शकों के कारण मैच में आयी रूकावट

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sat, 13 May 2023 08:11 PM
हैदराबाद में अंपायर विवादित फैसले के बाद दर्शकों के कारण मैच में आयी रूकावट
ऑडियो सुनें

हैदराबाद. सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच शनिवार को यहां खेले गये मैच के दौरान मैदानी अंपायरों अक्षय तोत्रे, जे मदनगोपाल और टीवी अंपायर यशवंत बार्डे के नो बॉल को लेकर दिये विवादित फैसले के बाद दर्शकों के खराब बर्ताव के कारण खेल को कुछ देर रोकना पड़ा.

यह घटना सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के 19वें ओवर में घटी जब आवेश खान ने अब्दुल समद को गेंद बीमर की तरह फेंकी और तोत्रे ने इसे नो-बॉल नहीं करार दिया. सनराइजर्स हैदराबाद ने इसके बाद डीआरएस लिया लेकिन तीसरे अंपायर ने भी इसे वैध गेंद करार दिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu