तमिल भाषा में पाठ्यक्रमों के साथ मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव: पुडुचेरी की उपराज्यपाल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 18 Oct 2022 06:03 PM
तमिल भाषा में पाठ्यक्रमों के साथ मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव: पुडुचेरी की उपराज्यपाल
ऑडियो सुनें

पुडुचेरी. पुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलसाई सौंदरराजन ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश सरकार तमिल माध्यम में एमबीबीएस पाठ्यक्रम की पेशकश करने वाला एक मेडिकल कॉलेज शुरू करने का प्रस्ताव तैयार कर रही है. वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक समारोह के बाद संवाददाताओं से बातचीत में, उन्होंने कहा कि वह तमिल माध्यम-आधारित एक मेडिकल कॉलेज खोलने के मकसद से मुख्यमंत्री रंगासामी के साथ विचार-विमर्श करेंगी.

उन्होंने कहा, ”चिकित्सा शिक्षा के लिए तमिल भाषा में पुस्तकें तैयार करने के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा.” उपराज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह लोगों पर जबरन कोई भाषा नहीं थोप रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा कहते हैं कि मातृभाषा में पेशेवर कॉलेज छात्रों को ज्ञान प्राप्त करने में मददगार साबित हो सकते हैं.

सरकारी स्वामित्व वाले एक सहकारी दुग्ध उत्पादक संगठन ”पोनलैट” के माध्यम से दूध की उपलब्धता में कमी पर, उन्होंने कहा कि स्थानीय आपूर्ति के लिए कर्नाटक से प्रतिदिन डेढ़ लाख लीटर दूध की खरीद की जाती है, लेकिन उस राज्य से दूध की उपलब्धता में कमी है.” उपराज्यपाल ने कहा, ”हालांकि, हम समाधान के लिए कदम उठा रहे हैं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu