मिग-29के विमान में आई तकनीकी खराबी, पायलट सुरक्षित बाहर निकला

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 12 Oct 2022 01:30 PM
मिग-29के विमान में आई तकनीकी खराबी, पायलट सुरक्षित बाहर निकला
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: भारतीय नौसेना के ‘मिग-29के’ विमान में बुधवार सुबह गोवा के एक अड्डे पर लौटते समय तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकल गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। विमान गोवा के तट के पास नियमित उड़ान पर था।

अधिकारियों ने कहा, ‘‘पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकल गया। तत्काल खोज एवं बचाव कार्य शुरू कर उसका पता लगा लिया गया।’’ पायलट की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना का कारण पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav