संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक : रीजीजू

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 02 Jul 2025 11:18 PM
संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक : रीजीजू
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक आहूत किया गया है. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने बुधवार को यह जानकारी दी. रीजीजू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “राष्ट्रपति ने 21 जुलाई से 21 अगस्त, 2025 तक संसद का मानसून सत्र आहूत करने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर 13 और 14 अगस्त को कोई बैठक नहीं होगी.” पहले यह सत्र 12 अगस्त को समाप्त होना था, लेकिन अब इसे एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu